जेपी नड्डा व हिमाचल के सीएम ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा
राष्ट्रीय कार्यकारी प्रधान जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका।
07आरपीआर-34-35
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रधान जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरू साहिब से आशीर्वाद प्राप्त किया। उपरांत उनको एसजीपीसी समिति की तरफ से पूर्व लोकसभा मेंबर प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला, दलजीत सिंह भिडर और तख्त साहिब के मैनेजर जसवीर सिंह की तरफ से सम्मानित किया गया। जेपी नड्डा ने कहा कि वह इस पवित्र स्थान पर दर्शन दीदारे करे और इस पवित्र स्थान पर आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन की इच्छा थी कि वह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हाजरी भरकर गुरू साहिबान का शुकराना अदा करें। इस मौके उनके साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब भाजपा के प्रधान स्वेत मलिक, पूर्व संसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, पंजाब भाजपा के जनरल सचिव दयाल सिंह सोढी, भाजपा के वक्ता एडवोकेट अरविन्द मित्तल, भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, •िाला प्रधान जतिदर सिंह अठवाल, सीनियर नेता डॉ. परमिदर शर्मा, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, सूचना अवसर एडवोकेट हरदेव सिंह, यूथ अकाली दल रूपनगर के प्रधान संदीप सिंह कलोता, केके बेदी, हरमिदर पाल सिंह वालों, हरमनजीत सिंह प्रिस, मुकेश नड्डा, महिला मोर्चे प्रधान रचना लांबा, राजेश चौधरी नंगल, दिनेश जोसी, रणबीर सिंह,मंडल प्रधान नंगल राजेश चौधरी, भाजपा नेता बंटी बासोवाल, पूर्व जिला प्रधान विजय पुरी, सतवीर राणा, एडवोकेट निपुण सोनी समेत बड़ी संख्या नेता और वर्कर उपस्थित थे।