बीबीएमबी कर्मचारियों की छुट्टियों पर आयकर लगाना अन्याय: सुखदेव सिंह
नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व साझा मोर्चा ने कर्मचारियों की छुट्टी पर आयकर लगाने के प्रति रोष व्यक्त किया है।
जागरण संवाददाता, नंगल : नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व साझा मोर्चा ने कर्मचारियों की छुट्टी पर आयकर लगाने के प्रति रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रधान सुखदेव सिंह व संयोजक नरेश रैड ने कहा कि बीबीएमबी के कर्मचारियों की कमाई गई छुट्टियों पर आयकर लगा कर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों का रिटायरमेंट के बाद कमाई गई छुट्टियों के भुगतान पर आयकर काट कर भुगतान किया जाता है जिससे बीबीएमबी के प्रत्येक कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली भुगतान राशि पर डेढ़ से दो लाख का नुकसान होता है, जबकि पंजाब सहित अन्य राज्यों हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली इस राशि का इनकम टैक्स नहीं काटा जाता।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात कि इस मामले में सभी कर्मचारियों का पीएलए एक समान है। पब्लिक अकाउंट की एक तरीके से गणना की जाती है। ऐसे भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से केवल बीबीएमबी के कर्मचारियों का इंकम टैक्स काटा जाना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। इसी संदर्भ में संगठन द्वारा भाखड़ा मैनेजमेंट और केंद्रीय सरकार को लगातार एक साल से पत्र भेजे गए हैं जिसका अभी तक कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने से साझा मोर्चा को संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसमें रोष प्रदर्शन, क्त्रमबार भूख-हड़ताल व अधिकारियों के घेराव भी किए जाएंगे। सुभाष शर्मा, जागरण संवाददाता, नंगल।
11 अगस्त, 2020