अवैध शराब सहित तीन काबू
सिटी पुलिस मोरिडा ने दो मामलों में 12 पेटियों सहित अवैध शराब की 24 बोतलें पकड़ी हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा
सिटी पुलिस मोरिडा ने दो मामलों में
12 पेटियों सहित अवैध शराब की 24 बोतलें पकड़ी हैं। पहले मामले में पुलिस ने मोरिडा कुराली टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान जीत सिंह औलख पुत्र गमदूर सिंह निवासी खूबण जिला फाजिल्का और वरिदर सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी गांव बडाली जिला मोहाली चंडीगढ़ से बोलेरो गाड़ी में रखीं चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की 12 पेटियां बरामद की हैं। वहीं दूसरे मामले में कुराली टी प्वाइंट पर ही बाइक सवार हरपाल सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांवमानगढ़ जिला लुधियाना से चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ मार्का 24 बोतलें अवैध शराब की हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें