हॉकी खिलाड़ियों को भेंट की स्पोर्ट्स किट
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर में हॉकी खिलाड़ी रविदर सिंह को प्रबंधन ने सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 11:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रूपनगर: डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपनगर में प्रार्थना सभा के दौरान साल 1994 में पंजाब स्कूल खेलों में डीएवी स्कूल की हाकी की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी रविदर सिंह को प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हॉकी की अंडर 14 और अंडर 17 टीम के खिलाड़ी रविदर सिंह और तरलोचन सिंह को स्पोर्ट्स किट भी भेंट की। इस मौके पर प्रिसिपल संगीता रानी, प्रबंधक अश्वनी शर्मा, अध्यापक इकबाल सिंह, डीपीई रविइंद्र सिंह व रिटायर हॉकी कोच गुरदीप सिंह सहित समूह स्टाफ भी उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें