किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नूरपुरबेदी में विभिन्न किसान नेताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया गया।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नूरपुरबेदी में विभिन्न किसान नेताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया गया। मास्टर गुरनैब सिंह जेतेवाल और वीर सिंह बड़वा की अध्यक्षता में किसान नेताओं ने मुख्य मार्ग पर करीब आधा घंटा पंजाब सरकार और मोगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके अश्वनी चड्ढा ने कहा कि कृषि कानून रद होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे संघर्ष को ठंडा नही पड़ने देंगे और अगामी दिनों में लोगों को जागरूक करने के बारे में जत्थे को दिल्ली भेजा जाएगा। किसान नेताओं ने मांग की है कि मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की तुरंत जांच करवाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौके धर्म पाल सैनी, योग राज, रणवीर सिंह, सुच्चा सिंह कलवां, करनैल सिंह व बख्शीश सिंह आदि किसान भी उपस्थित थे।