Move to Jagran APP

योग साधना से प्राप्त होता है स्वस्थ जीवन : स्वामी

ंगल मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने तथा समाज के दीन दुखियों की मदद करने के अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज रविवार को महामंदिर योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM (IST)
योग साधना से प्राप्त होता है स्वस्थ जीवन : स्वामी
योग साधना से प्राप्त होता है स्वस्थ जीवन : स्वामी

जागरण संवाददाता, नंगल: मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने तथा समाज के दीन दुखियों की मदद करने के अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज रविवार को महामंदिर योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी जोगिंदर पाल ने कहा कि स्वामी राम प्यारा जी के बताए मार्ग पर चलते हुए ही आश्रम में जहा प्रतिदिन मानव जीवन को योग साधना से जोड़ा जा रहा है, वहीं अधिक से अधिक गरीब लोगों की मदद करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बीमारियों को जड़ से खत्म करने की चमत्कारी शक्ति रखने वाली योग साधना के निरंतर अभ्यास से यहा आश्रम में आने वाले एक नहीं बड़ी संख्या में लोग बीमारियों से मुक्ति पाकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसलिए अब भी लगातार लोगों को यह बताया जा रहा है कि योग के भुजंग आसन, शलभ आसन, सिंह आसन, तान आसन, बज्रासन, सर्वागासन तथा प्राणायाम की क्रियाएं भस्त्रिका, अनुलोम विलोम आदि ऐसी अनेक क्त्रियाएं हैं जो शरीर को रोग मुक्त बनाने की असीम शक्ति रखती हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योग शिष्यों को यह भी बताया कि सभी बढ़-चढ़कर अपने जीवन में जरूरतमंदों की मदद करते रहें, ताकि समाज में सुखद वातावरण को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तड़के छह बजे योग क्रियाओं का अभ्यास करवा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास प्रशिक्षित योगाचार्यो के सानिध्य में ही करना चाहिए। इस अवसर पर आश्रम की ओर से जारी समाज सेवा के तहत जरूरतमंद परिवारों को प्रत्येक माह दी जाने वाली राशन सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर सोशल वर्कर डॉ. अशोक शर्मा, ऊषा माता मंदिर राज नगर के प्रधान जीत राम शर्मा, प्रभु दयाल, योगेश पराशर, महेश शर्मा, ज्ञान चंद, परीक्षित राणा, शिवांश व सुभाष कुमार आदि ने भी योग के प्रचार प्रसार में प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.