मजदूर दिवस पर थर्मल प्लांट के मेन गेट पर जत्थेबंदियों के झंडे चढ़ाए
संवाद सूत्र घनौली अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मौके गुरु गोबिद सिंह सुपअंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मौके गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रूपनगर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा थर्मल प्लांट के मेन गेट पर जत्थेबंदियों के झंडे चढ़ाए गए। र थर्मल प्लांट रूपनगर की वि
संवाद सूत्र, घनौली : अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मौके गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रूपनगर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा थर्मल प्लांट के मेन गेट पर जत्थेबंदियों के झंडे चढ़ाए गए। इस मौके पर आरटीपी इंप्लाइज यूनियन और वर्कर फेडरेशन इंटक द्वारा संयुक्त कौर पर अपनी जत्थेबंदी का झंडा लहराया गया। इस मौके पर कंवलजीत सिंह प्रधान आरटीपी इंप्लाइज यूनियन और बलविदर सिंह प्रधान वर्कर फेडरेशन इंटक ने संयुक्त तौर पर अपनी जत्थेबंदी का झंडा लहराया और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मौके बधाई दी। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानूनों को रद करना चाहिए। यह कानून मुलाजिमों और मजदूरों के हित में नहीं है। इस मौके पर वरयाम सिंह, जगदीश राम, हजारा सिंह, शंभू सिंह, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह उपस्थित थे।
पीएसइबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक थर्मल यूनिट और आरटीपी कांट्रैक्टर वर्कर यूनियन एटक द्वारा गुरु गोबिद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रूपनगर के मेन गेट पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर सीनियर नेता राज कुमार तिवारी विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। इस मौके पर स्वर्ण कुमार, अजय कुमार, प्रधान मक्खण सिंह, गुरनाम सिंह बुद्धल, बीरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, बरिदर पांडे उपस्थित थे।