अवतार ने जीता इंटरनेशनल फिटनेस आइकन अवार्ड 2022
योग प्रमाणन बोर्ड और आयुष मंत्रालय भारत सरकार की पंजीकृत संस्था उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकार्ड ने 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर रूपनगर के एथलीट अवतार सिंह भाटिया को इंटरनेशनल फिटनेस आइकन अवार्ड 2022 प्रदान किया।
संवाद सहयोगी, रूपनगर: योग प्रमाणन बोर्ड और आयुष मंत्रालय भारत सरकार की पंजीकृत संस्था उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकार्ड ने 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर रूपनगर के एथलीट अवतार सिंह भाटिया को इंटरनेशनल फिटनेस आइकन अवार्ड 2022 प्रदान किया। अवार्ड हासिल करने के बाद लौटे अवतार सिंह भाटिया ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड 12 जून 2022 तक देश के विभिन्न हिस्सों में 250 रनिग मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ साथ स्वस्थ समाज की संरचना के लिए लोगों में फिटनेस के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने का सफल अभियान चलाते रहने के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान के लिए उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो इससे पहले भी उन्हें अनेकों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन इस अवार्ड का एक अलग ही महत्व है।