किसान यूनियन ने किया सरकार की नीतियों का विरोध
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक वीरवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह जसड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें तलविदर सिंह गगों विशेष रूप से शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, रूपनगर :
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक वीरवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह जसड़ा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तलविदर सिंह गगों विशेष रूप से शामिल हुए।
इस मौके तलविदर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे किसान विरोधी बिल के खिलाफ पंजाब की नौ यूनियनें एकजुट हो गई हैं। उन्होंने बताया कि यूनियन के फैसले अनुसार 25 सितंबर को चंडीगढ़ में किसानों का एकत्रीकरण रखा जा रहा है, जिसके बाद राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार को किसान विरोधी बिल रद करने के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा। इस बैठक दौरान तरलोचन सिंह हुसैनपुर को यूनियन का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि सौदागर सिंह को जिला प्रेस सचिव भी नियुक्त किया गया।