भारत बंद के लिए बैठक में लोगों से मांगा सहयोग
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में खेती कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद में समर्थन देने के लिए सभी संगठनों से आह्वान किया है।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में खेती कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद में समर्थन देने के लिए सभी संगठनों से आह्वान किया है। इसके लिए भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू), कुल हिद खेत मजदूर यूनियन और कुल हिद किसान सभा ब्लाक नूरपुरबेदी ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों में बैठकें की। बैठकों में यूनियन नेताओं ने किसान, मजदूरों और दुकानदार भाईयों से अपील की कि वह 27 सितंबर के भारत बंद में अधिक से अधिक शिरकत कर इसको कामयाब बनाएं। इस मौके पर यूनियन नेता कामरेड राम सिंह सैनीमाजरा, गुरनाम दास असमानपुर, गीता राम करतारपुर, प्रेम जट्टपुर, भजन सिंह संदोआ, रोशन लाल सैनीमाजरा, हीरा राणा, बलवीर चंद थाना, कर्म चंद हयातपुर, जगीर सिंह रौली उपस्थित थे।