Move to Jagran APP

खेती सुधार कानूनों के विरोध में 25वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल

खेती सुधार कानूनों के विरोध में श्री आनंदपुर साहिब में जारी किसानों की भूख हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:31 PM (IST)
खेती सुधार कानूनों के विरोध में 25वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल
खेती सुधार कानूनों के विरोध में 25वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में श्री आनंदपुर साहिब में जारी किसानों की भूख हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही। इस दौरान सतनाम सिंह भट्ठल, गुरविदर सिंह शाही, बलविदर सिंह भलड़ी, सोहन सिंह व बलविदर सिंह सहित अन्य किसान भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर पूर्व हेड ग्रंथी सुखविदर सिंह व गुरप्रीत सिंह कथावाचक सहित मनजिदर सिंह बराड़ ने कहा कि किसानों को यदि यह कानून पसंद नहीं हैं, तो केंद्र सरकार को बिना देरी इन्हें रद करना चाहिए। इस मौके तख्त साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी सुखविदर सिंह, डाक्टर गुरपाल सिंह, राजकुमार, गुरमुख सिंह, गुरविदर सिंह पूर्व मैनेजर, सुखविदर सिंह खालसा, हरपाल सिंह गिल, जोगिदर पाल अगमपुर, राजवीर सिंह, बाबा सतनाम सिंह खडूर साहिब , हरपाल सिंह भुल्लर, हरजिदर सिंह, बाबा जीत सिंह, हरविदर सिंह, जसविदर सिंह जस्सी, रविदर सिंह, बलदेव सिंह, भाई गुरदयाल सिंह व गुरचरन सिंह चीमा भी उपस्थित थे। किसानी संघर्ष की सफलता को दिल्ली के लिए रवाना की प्रभातफेरी संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: स्त्री सतसंग सभा श्री आनंदपुर साहिब ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब जी की छत्रछाया में एसजीपसी के सहयोग से गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित किसानी संघर्ष की सफलता के लिए दिल्ली के लिए जसविदर पाल सिंह बिट्टू के नेतृत्व में प्रभातफेरी रवाना की । इस मौके तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई फूला सिंह ने अरदास कर कहा कि केंद्र सरकार के पास किए खेती सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों में रोष है। उनकी चढदी कला के लिए ही प्रभातफेरी रवाना की गई है। इस मौके माता गुरचरन कौर प्रधान स्त्री सतसंग सभा आनंदपुर साहिब, एडवोकेट हरदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह आरोड़ा, प्रितपाल सिंह गंडा, सतनाम सिंह खालसा, राम सिंह बिल्ला, कुलदीप सिंह, कमलजोत सिंह, गुरचरन सिंह बेदी, कमलप्रीत सिंह बेदी, हरजीत सिंह, उपकार सिंह, चन्नण सिंह, बलबीर कौर व मनजीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में संगत हाजिर थी। 23 जनवरी को निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च: शमशेर संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है, जोकि नक्कियां टोल प्लाजा से श्री आनंदपुर साहिब, नंगल, गोहलनी, कुलग्रां, सहजोवाल, भल्लड़ी, भलाण, जिदवड़ी से होता हुआ श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब के कनवीनर शमशेर सिंह शेर, तरलोचन सिंह चट्ठा, जैमल सिंह भड़ी, मास्टर हरदयाल सिंह ने गांव चंदपुर, गज्जपुर, हरीवाल व शाहपुर बेला आदि गांवों में किसानों को यह जानकारी दी। इस मौके उन्होंने सभी से अपील की कि इस मार्च में बढ़ चढ़कर भाग लें, ताकि दिल्ली में संयुक्त मोर्चे के चल रहे संघर्ष को तेज किया जा सके। इस मौके पर प्रेम सिंह, जसविदर सिंह, नानक सिंह, रणजीत सिंह, दलेर सिंह, रमिदर सिंह, मनजिदर सिंह, नरेश कुमार, रघुबीर सिंह, हरमिदर सिंह, भजन सिंह हरीवाल, महिदर सिंह, निरंजन सिंह व कृष्ण सिंह आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.