Move to Jagran APP

खेती सुधार कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन

खेती सुधार कानूनों के विरोध में रंग कर्मियों किसानों अध्यापक नेताओं मजदूरों और पूर्व सैनिकों ने टी प्वाइंट पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST)
खेती सुधार कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन
खेती सुधार कानूनों के विरोध में किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में रंग कर्मियों, किसानों, अध्यापक नेताओं, मजदूरों और पूर्व सैनिकों ने टी प्वाइंट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के खिलाफ नारेबाजी कर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। प्रसिद्ध कलाकार गुरप्रीत कौर भंगू की अगुआई में किए गए प्रदर्शन में स्वर्ण सिंह भंगू, रंग कर्मी हरविदर औजला, जीटीयू के राज्य नेता धरमिदर सिंह भंगू व एक्स सर्विस मैन लीग के प्रधान कैप्टन हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के किसानों पर जबरी थोपे जा रहे तीनों कानून देश की किसानी को खत्म कर देंगे। इसलिए इन्हें जल्द से जल्द रद किया जाए। इस मौके पर राणा रणबीर सिंह, परमजीत सिंह खेड़ी, कैप्टन गुरदेव सिंह मकड़ोना, कमलजीत कौर, अवतार सिंह व अनवर गोलू भी उपस्थित थे। 28वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: खेती सुधार कानूनों के विरोध में आनंदपुर साहिब में जारी किसानों की भूख हड़ताल बुधवार को 28वें में दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर कुलदीप सिंह बंगा, तीरथ सिंह, रणवीर सिंह, केवल सिंह रतन व कर्म सिंह बैठे। इस मौके पर प्रेम सिंह, जसविदर सिंह, पाल सिंह, बख्तावर सिंह, राम कुमार पुरी, राम कुमार जिदवड़ी, डा. गुरपाल सिंह, राजकुमार, गुरमुख सिंह, गुरविदर सिंह पूर्व मैनेजर, कथा वाचक भाई गुरप्रीत सिंह, भाई सुखविदर सिंह खालसा, हरपाल सिंह गिल, जोगिदर पाल अगमपुर, राजवीर सिंह, बाबा सतनाम सिंह खडूर साहिब, हरपाल सिंह भुल्लर, हरजिदर सिंह, बाबा जीत सिंह, हरविदर सिंह, जसविदर सिंह जस्सी, रविदर सिंह कांग सिंह, बलदेव सिंह, भाई गुरदयाल सिंह व गुरचरन सिंह चीमा भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.