Move to Jagran APP

संगरूर व करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में की भूख हड़ताल

जय जवान जय किसान पार्टी ने प्रधान दविदर सिंह और जिला रूपनगर के प्रधान गुरमुख सिंह की अगुआई में संगरूर और करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक (बेला चौक) भूख हड़ताल कर कैंडल मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 02:54 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 02:54 AM (IST)
संगरूर व करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में की भूख हड़ताल
संगरूर व करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में की भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, रूपनगर: जय जवान जय किसान पार्टी ने प्रधान दविदर सिंह और जिला रूपनगर के प्रधान गुरमुख सिंह की अगुआई में संगरूर और करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक (बेला चौक) भूख हड़ताल कर कैंडल मार्च निकाला। इस मौके उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में किए जाने वाले किसान संघर्ष में शामिल होने के लिए लोगों से अपील भी की। इस दौरान शहरी प्रधान हरपाल सिंह दुग्गल, जिला उप प्रधान हरप्रीत सिंह शेर गिल, यूथ प्रधान दीपक, यूथ उप प्रधान गुरप्रीत सिंह लोगियां, उप प्रधान जसपाल सिंह, एडवोकेट गगनदीप सिंह, सुखविदर सिंह, मनिदर सिंह, प्रभजोत सिंह बाजवा, गुरविदर सिंह जग्गी हलका इंचार्ज व दविदर सैनी भी मौजूद थे। इनके अलावा कमेटी की जिला प्रधान महिला विग मंजू ग्रोवर, जसप्रीत कौर, दलजीत सिंह गिल, पूजा सिक्का, रवनीत सिंह कंग, सुखविदर सिंह राणा, जगजीत सिंह गिल व जसविदर सिंह ने भी केंद्र से खेती सुधार कानूनों को रद करने की मांग की। कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रहा केंद्र: भंगू संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: साझा मुलाजिम मोर्चो केआह्वान पर तहसील चमकौर साहिब के मुलाजिमों ने तहसील परिसर में पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के ब्लाक प्रधान महिदरपाल सिंह खेड़ी व कृष्ण सिंह व मास्टर काडर यूनियन के जिला प्रधान बलजिदर सिंह शातपुरी की अगुआई में खेती सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई। इस मौके पससफ के राज्य नेता धरमिदर सिंह भंगू व लेक्चरर यूनियन के अवतार सिंह धनोआ ने कहा कि केंद्र सरकार इन कानूनों की आड़ में कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान गुरप्रीत सिंह कैंबो, जतिदर कुमार, सोहन सिंह, सुनील कुमार व बलविदर सिंह भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.