Move to Jagran APP

खेती सुधार कानूनों के विरोध में नक्कियां टोल प्लाजा पर 11वें दिन भी डटे रहे किसान

कीरतपुर साहिब किसान मजदूर एकता मंच का जय जवान जय किसान के बैनर तले नक्कियां टोल प्लाजा पर खेती सुधार कानूनों के विरोध में जारी धरना 11वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 04:03 AM (IST)
खेती सुधार कानूनों के विरोध में नक्कियां टोल प्लाजा पर 11वें दिन भी डटे रहे किसान

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: किसान मजदूर एकता मंच का जय जवान जय किसान के बैनर तले नक्कियां टोल प्लाजा पर खेती सुधार कानूनों के विरोध में जारी धरना

loksabha election banner

11वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने टोल प्लाजा पर ही अपने बिस्तर लगाए हुए हैं। वीरवार को देशभर में किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर पांच नवंबर को 12 बजे से पांच बजे तक चक्का जाम करने का समर्थन करने का सभी ने एलान किया। धरने के दौरान जगीरदार तरलोचन सिंह चट्ठा ने कहा कि पंजाब के किसानों की बिना राय लिए केंद्र सरकार ने यह कानून गनाए हैं। केंद्र सरकार को इन्हे वापस लेना ही पड़ेगा। इस मौके जयमल सिंह भड़ी ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों के कारण जिस किसानों को मंडियों और खेतों में होना चाहिए था, वह मजबूरी में इन कानूनों को वापस करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। आप नेता जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि आप किसानों के हर संघर्ष में कंधे से कंधा लगाकर खड़ी है। किसानों के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी मोर्चा लगाया जाएगा, किसानों का साथ दिया जाएगा। डा. शमशेर सिंह शेरा ने कहा कि उक्त कानूनों से किसानों का कोई भी भला नहीं होने वाला है। इस मौके पर सोहन सिंह बग्गा, जसपाल सिंह, गगन गिल, जगतार सिंह, रजिदर सिंह , सतीष चोपड़ा, सुखविदर सिंह, जसविदर सिंह व जोरावर सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.