अगर ढिल्लों को किसानों की चिंता है, तो दिल्ली जाकर साथियों के साथ धरना दें
रूपनगर में खेती सुधार कानूनों के विरोध में कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का घेराव करने पहुंचे किसान संगठनों से पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों ने बातचीत की।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: रूपनगर में खेती सुधार कानूनों के विरोध में कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का घेराव करने पहुंचे किसान संगठनों से पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों ने बातचीत की। ढिल्लों ने किसान संघर्ष में उनके दिए योगदान के बारे में किसानों को याद दिलाया। ढिल्लो ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। दिल्ली में उनके ऊपर तीन एफआइआर दर्ज हुई हैं और वह किसान आंदोलन के चलते ही हुई हैं। ढिल्लों ने किसानों से कहा कि वह उनका विरोध नहीं कर रहे, बल्कि वजह जानना चाहते हैं कि कांग्रेस का किसानों के प्रति क्या रवैया है। इस पर ढिल्लों से किसानों ने कहा कि अगर वह किसानों के साथ हैं, तो वह दिल्ली के एमपी रोड जाकर अपने साथियों सहित वहां पर धरना देकर जाम लगाएं । इस पर ढिल्लों ने कहा कि वह और उनकी पार्टी किसानों के साथ है। किसान उनको जो आदेश देंगे, वह करेंगे। खेती कानूनों को रद करना तो केंद्र सरकार का अधिकार है। वह इस बारे में पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य मंत्रियों से बातचीत कर किसानों को बताएंगे, जिसके बाद किसान संतुष्ट नजर आए। वहीं मौके पर चन्नी नहीं आए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (खोसा) के जिला प्रधान कुलविदर सिंह पंजोला, सुरिदर सिंह मीयांपुर, बलविदर सिंह चक्कल मौजूद थे।