विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोलखियां टोल प्लाजा पर वजन मापने की मशीन में मिली गड़बड़ी, अवैध वसुली करने पर कानूनी कार्रवाई के दिए आदेश

By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 03 Feb 2023 03:58 PM (IST)

रूपनगर के अंतर्गत पड़ते एवं रूपनगर-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सोलखियां टोल प्लाजा पर वाहनों में लदे माल का वजन करने ...और पढ़ें

सोलखियां टोल प्लाजा पर वजन मापने की मशीन में मिली गड़बड़ी
सोलखियां टोल प्लाजा पर वजन मापने की मशीन में मिली गड़बड़ी

रूपनगर, संवाद सहयोगी । रूपनगर के अंतर्गत पड़ते एवं रूपनगर-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सोलखियां टोल प्लाजा पर वाहनों में लदे माल का वजन करने वाले कंडे में होने वाली गड़बड़ी के बारे में ट्रक आपरेटरों के द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए वीरवार की रात को हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने अचानक टोल प्लाजा पर पहुंच वाहनों में लदे माल का वजन करने वाले कंडे का निरीक्षण किया।

वजन 29 टन से बढ़ जाने पर लगते हैं अतिरिक्त चार्ज 

विधायक ने बताया कि ट्रक आपरेटरों का आरोप है कि टोल प्लाजा वाले वजन करने वाले कंडों के माध्यम से वजन में गड़बड़ी कर जहां वजन गलत बताया जा रहा है वहीं ट्रक आपरेटरों को लूटा भी जा रहा है। जिन ट्रक आपरेटरों के द्वारा विधायक को शिकायत की गई उनका कहना है कि उनके ट्रक में लदे माल का वजन 28 टन है लेकिन टोल प्लाजा की लेन नंबर तीन में लगा कंडा वजन 35 टन बता रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार अगर लोड का वजन 29 टन से बढ़ जाता है तो उसके अतिरिक्त चार्जिज लगते हैं जिसके चलते उन्होंने विधायक के साथ आनलाइन संपर्क करते हुए उन्हें टोल प्लाजा पर हो रही लूट बारे जानकारी दी तथा न्याय की मांग उठाई।

मैट्रोलोजी विभाग से संपर्क कर शिकायत रजिस्टर्ड करवाएं

विधायक चड्ढा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने लीगल मैट्रोलोजी विभाग की टीम के साथ साथ थाना सिंघ भगवंतपुर के प्रभारी को मौके पर बुला इस गंभीर मामले की जांच करने को कहा जबकि जांच के बाद टोल प्लाजा की लेन नंबर तीन के कंडे में गड़बड़ी पाई गई है। विधायक ने मौके पर ही लीगल मैट्रोलोजी विभाग की टीम को टोल प्लाजा के खिलाफ नियमानुसार बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के जहां निर्देश दिए वहीं, उन्होंने टोल प्लाजा की लेन नंबर तीन के कंडे में गड़बड़ी होने के कारण लेन को तुरंत प्रभाव से बंद भी करवाया।

24 घंटों में की जाएगी कानूनी कार्रवाई 

इस मौके विधायक ने ट्रक आपरेटरों को कहा कि अगर किसी भी टोल प्लाजा पर ऐसी गड़बड़ी सामने आती है तो उसी वक्त लीगल मैट्रोलोजी विभाग की टीम से संपर्क करते हुए शिकायत रजिस्टर्ड करवाएं ताकि सरेआम होने वाली इस गड़बड़ी को रोकने के साथ-साथ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई संभव हो सके।

विधायक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के हर नागरिक को पारदर्शी व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन एवं सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है तथा स्पष्ट रूप से कहा कि अगर कोई व्यक्ति या फर्म नाजायज वसूली करते या किसी भी तरह की गड़बड़ी करती पाई जाएगी तो उसके खिलाफ 24 घंटे के भीतर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।