Move to Jagran APP

साइकिल पर दफ्तर आते- जाते हैं एचएल कंबोज

भाखड़ा बाध के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज एक वर्ष से कार्यालय में साइकिल से ही आ और जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 10:30 PM (IST)
साइकिल पर दफ्तर आते- जाते हैं एचएल कंबोज
साइकिल पर दफ्तर आते- जाते हैं एचएल कंबोज

सुभाष शर्मा, नंगल

loksabha election banner

भाखड़ा बाध के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज विगत एक वर्ष से अपने कार्यालय में साइकिल से ही आ और जा रहे हैं। अक्सर साइकिल चला कर दफ्तर पहुंचने वाले इंजी. कंबोज बताते हैं कि उन्होंने साइकिल पर दफ्तर आना-जाना इसलिए शुरू किया है, ताकि हर किसी को तंदुरुस्त व फिट बनाए रखने का संदेश दिया जा सके और इंधन बचत में भी भारत सरकार के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सकारात्मक सोच व सादगी की राह पर चलते हुए इंजी. कंबोज जहा लोगों का आकर्षण हैं , वहीं वे बीबीएमबी में ऐसे पहले अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने कई लक्ष्यों को सफल बनाने के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए पहलकदमी की है। वे कहते हैं कि गाड़ियों का कम प्रयोग करके हम पर्यावरण की स्वच्छता को भी बरकरार रख सकते हैं, क्योंकि दिनों दिन बढ़ती जा रही सुख-सुविधाओं के विलासिता पूर्ण जीवन निर्वाह की आदतों तथा वाहनों की संख्या में वृद्धि के कारण प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि हर नागरिक खुद को फिट रखने के लिए साइकिल पर काम निपटाने को प्राथमिकता दे तो निश्चित रूप से सभी बीमारियों से बचे रह कर तंदुरुस्त बन सकते हैं। वैसे भी इंजी. कंबोज अपनी दिनचर्या योग साधना से शुरू करते हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि जीवन में इंसान स्वस्थ रहकर ही समाज की बेहतरी के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। अपने अलग अंदाज तथा अलग सोच के मालिक इंजी. कंबोज आने वाले दिनों में बाध परियोजना के लिए जहा कई सराहनीय प्रोजेक्टों को शुरू करने वाले हैं। पौधारोपण में भी दे रहे हैं सहयोग भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष इंजी. डीके शर्मा बीबीएमबी की परियोजनाओं के क्षेत्र में सात लाख पौधे लगाने के कार्यकर््म को भी सफल बनाने में सकिर््य योगदान दे रहे हैं। निश्चित रूप से यदि हर व्यक्ति जीवन में सादगी व कर्मठता से जीवन निर्वाह करें तो देश की बेहतरी के लिए तय किए गए लक्ष्यों को सफल बनाया जा सकता है। उनकी सराहनीय सेवाओं के बदले गत दिवस नंगल आए इंटरनेशनल सर्व कंबोज समाज के प्रधान शिंदर पाल सिंह, महासचिव हरमीत कंबोज, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, सलाहकार अभिनव शर्मा, शोधकर्ता योगेश कंबोज तथा कार्यकारिणी सदस्य सर्वजीत सिंह ने भी इंजी. कंबोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अपने समाज के बंधु द्वारा साइकिलिंग को बढ़ावा देने के बहुद्देशीय सहयोग के प्रति गर्व महसूस किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.