दशमेश पैदल मार्च का चमकौर साहिब पहुंचने पर संगत ने किया स्वागत
22 दिसंबर को रवाना हुए अलौकिक दशमेश पैदल मार्च का चमकौर साहिब पहुंचने पर स्वागत किया गया।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: आनंदपुर साहिब से गुरुद्वारा मैहदियाणा साहिब के लिए 22 दिसंबर को रवाना हुए अलौकिक दशमेश पैदल मार्च का चमकौर साहिब पहुंचने पर स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुआई में पहुंचे नगर कीर्तन में संगत ने फूलों की बारिश की। दशमेश पैदल यात्रा गुरुद्वारा मैहदियाणा साहिब के मुख्य प्रबंधक बाबा कुलवंत सिंह लक्खा के प्रबंधों में निकाली जा रही है। इस दौरान गुरुद्वारा श्री मैहदियाणा साहिब के हजूरी रागी राजिदर सिंह राजा रसूलपुरी भी मौजूद थे। पैदल मार्च में हाथी, घोड़े व ऊंट पर सवार नौजवान कला का प्रदर्शन कर रहे थे। पैदल मार्च गांव दुगरी में विश्राम करने के बाद श्री झाड़ साहिब के लिए रवाना हो गया। इस मौके मैनेजरमहिदर सिंह चौहानके, हेडग्रंथी ज्ञानी मेजर सिंह, गुरइकबाल सिंह मान, मनजीत सिंह, नरिदर सिंह सोलखियां, जसवीर सिंह सैदपुर, प्रधान जगीर सिंह खोखर सहित करनैल सिंह फतेहपुर बेट व बहादुर सिंह लक्खा भी मौजूद थे। इनके अलावा जसवीर सिंह मुलांपुरी, सुखदेव सिंह देड़क, अजैब सिंह (उत्तर प्रदेश), गुरसेवक सिंह लक्खा सहित बड़ी संख्या में संगत ने नगर कीर्तन में शिरकत की। नगर कीर्तन की आमद पर सरहिद पुल के पास गुरुद्वारा श्री अमरगढ़ साहिब के प्रबंधकों ने दूध का लंगर लगाया ।