बीबीएमबी के कांट्रैक्ट कर्मियों को करें पक्का
बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त सगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा ने अनुबंध पर लगे कर्मचारियों के हक में गेट रैली कर मांग की कि जल्द इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
जागरण संवाददाता, नंगल: बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त सगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा ने अनुबंध पर लगे कर्मचारियों के हक में गेट रैली कर मांग की कि जल्द इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए। रैली में यूनियन के प्रधान सतनाम सिंह लादी, गोपाल कृष्ण शर्मा, विनोद राणा, हरपाल राणा, नवीन शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में 2014-15 में की गई भर्ती अनुबंध कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इस वजह से ही आज इंटक ने इन कर्मचारियों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए रोष प्रदर्शन किया है। भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता कार्यालय के मेन गेट के समक्ष की गई इस गेट रैली में संगठन के रणवीर सिंह, गोपाल कृष्ण, शिव कुमार ने कहा कि प्रबंधन व यूनियन की मीटिग में इस बात पर सहमति बनी थी कि इन कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की प्रक्रिया पूरी कर नियमित किया जाएगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी इस तरफ गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। इस कारण अनुबंद्ध पर लगे कर्मचारियों में भारी रोष है, क्योंकि वह सभी मापदंड पूरे करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के बाद नौकरी में आए हैं। इतने साल बीत जाने के बाद भी इन्हें पक्का नहीं किया गया, जिसके चलते यह अपने भविष्य के प्रति चितित हैं। इन्हें न तो रेगुलर कर्मचारियों की तरह बाकी सुविधाएं मिल रही हैं और न ही मृत्यु के बाद किसी तरह का स्वजनों को लाभ मिला है।
इस मौके पर संगठन, नवीन चंद्र, परमजीत सिंह, रणवीर सिंह, मनोज वर्मा, सतीश कुमार, कश्मीर सिंह, विजय कुमार, दलबीर, सुरेश कुमार, मनोज वर्मा, विवेक दवेदी, जगतार सिंह, अमृत पाल ढिल्लों, रणबीर राणा, जतिदर शुक्ला, समरजीत सिंह, राजेश कुमार, जरनैल सिंह, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, दलजीत सिंह, दरबरा सिंह, अभिषेक, राजेश कुमार, यशपाल, संजय कुमार, स्वराज, मनोज कुमार, जतिदर कुमार व कांट्रेक्ट कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।