अंडरब्रिज के निर्माण से टूटी पाइपें, पानी की सप्लाई बंद
बेशक मोरिडा शहर के लोगों को रेलवे फाटक की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे अंडरब्रिज बनना आरंभ हो गया है।
संवाद सूत्र, मोरिडा: बेशक मोरिडा शहर के लोगों को रेलवे फाटक की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे अंडरब्रिज बनना आरंभ हो गया है, लेकिन इसके निर्माण में अपनाई जा रही अनियमितताओं की वजह से आधा मोरिडा शहर से पानी की सप्लाई से कट गया है। पीने के पानी की सुविधा से लोग वंचित हैं। अंडरब्रिज के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई से पानी की पाइपें टूट गई हैं। इससे आए दिन लोगों में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। रेलवे फाटक के एक तरफ रहने वाले मनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मेवा सिंह व परविदर सिंह ने बताया कि मोरिडा शहर रेलवे फाटकों के कारण दो भागों में बंटा हुआ है। वहां दुकानें ना होने के कारण ज्यादातर शहर में ही आना- जाना रहता है। यहां पर अंडरब्रिज की खोदाई कर रहे कंपनी के कर्मचारियों ने रेलिग लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया है। यही नहीं पीने वाले पानी की पाइपें भी खोदाई से टूट गई हैं । इससे लोगों को पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल को अंडरब्रिज का कार्य शुरू करवाने से पहले लोगों की समस्याओं के बारे में भी सोचना चाहिए था। वहीं नगर कौंसिल मोरिडा के ईओ अशोक पथरिया ने कहा पानी की समस्या के लिए जल सप्लाई विभाग को अवगत करवा दिया है। बहुत जल्द पानी की सप्लाई शहर में सुचारू कर दी जाएगी