भाखड़ा बाध परियोजना ने साकार किया देश में हरित क्राति का सपना
प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, नंगल: देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक काग्रेस नंगल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 12 स्कूलों के 170 छात्रों ने देशभक्ति की भावना का संचार करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रोग्राम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। नन्हें छात्रों ने रंग-विरंगे परिधानों में सजकर तथा कोरियोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रयासों के परिणामस्वरूप ही भाखड़ा बाध के निर्माण से देश में हरित क्राति लाने का सपना साकार हुआ है। आज भी भाखड़ा बाध परियोजना देश की तरक्की में अहम योगदान दे रही है। इसके अलावा नंगल में भी मौजूदा समय का सारा आधारभूत ढाचा पंडित नेहरू ने ही प्रधानमंत्री रहते तैयार करवाया था। उन्होंने इलाके के उत्थान के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि बिना भेदभाव से इलाके की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। कार्यक्रम में भाखड़ा बाध के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज, ब्लॉक काग्रेस नंगल के प्रधान संजय साहनी, डीएसपी देवेंद्र सिंह, जिला परिषद की चेयरपरसन कृष्णा बैंस, नगर कौंसिल चेयरमैन अशोक पुरी, रोटेरियन प्रदीप सोनी, अशोक सैनी, सुरेंद्र सिंह पम्मा व पंजाब सोशल सिक्योरिटी बोर्ड के सदस्य सुरेश मलिक भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र दीवान, उमाकात शर्मा, पार्षद विद्यासागर, अनीता शर्मा, अंजू बाला, रोजी शर्मा, वीना ऐरी, इंदु बाला, बीपीओ सुदेश हंस, प्रिंसिपल सुनीता जैन, ललित मोहन, डॉ. डीएन प्रसाद, केएस राणा, परविंदर कौर दुआ, राकेश नैयर, राजी खन्ना, सुखचैन बोहत कमाडो, प्यारे लाल जसवाल व भूषण भल्ला, सहित दौलत राम ने भी अपनी हाजिरी भरी। इनके अलावा राकेश मैहता, कपूर सिंह, अशीष शर्मा, अशोक राणा, सरत मलिक, अनिल राणा, धीरेंद्र सभ्रवाल, गुरुदेव चब्बा, गुरसिमरत सिंह पंछी, अश्रि्वनी आजाद, योगाचार्य आरएस राणा, लखबीर लक्की, टोनी सहगल, पं. गुरदास राम, हरपाल भसीन, जीत राम खूतन व कुलवीर वैद सहित बड़ी संख्या में इलाके के काग्रेस वर्कर तथा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि व संचालक भी मौजूद थे।