Move to Jagran APP

आश्रम में पनाह लिए बेसहारा लोगों की सेवा जारी

दीन दुखियों की सेवा के लिए गठित जिंदा जीव बेसहारा चैरिटेबल सोसायटी के आश्रम में इन दिनों रह रहे लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 11:12 PM (IST)
आश्रम में पनाह लिए बेसहारा लोगों की सेवा जारी
आश्रम में पनाह लिए बेसहारा लोगों की सेवा जारी

जागरण संवाददाता, नंगल: दीन दुखियों की सेवा के लिए गठित जिंदा जीव बेसहारा चैरिटेबल सोसायटी के आश्रम में इन दिनों रह रहे लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए प्रयास जारी हैं। शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर आइजी लोकनाथ आगरा ने जहा इन सभी के लिए कंबल आदि सहायता प्रदान की है, वहीं इन सभी को सर्दी के मौसम में अच्छा भोजन मिले, इसके लिए भी समाज सेवक भी सहयोग दे रहे हैं। आश्रम के संचालक अशोक सिंह सचदेवा तथा प्रधान पिंकी सचदेवा ने बताया कि इस समय आश्रम में करीब 80 बेसहारा लोग पनाह लिए हुए हैं। इन सभी को उचित वातावरण में जहा रहने की सुविधा प्रदान की गई है, वहीं खाना तथा गर्म वस्त्रों जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए भी कोशिश जारी है। आश्रम में पहुंचे समाज सेवक अनिल अग्रवाल व नीरज अग्रवाल ने बताया कि सेवा का यह कार्य सही मायनों में सराहनीय है। समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर इस आश्रम में पहुंचकर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नंगल में संचालित बेसहारा लोगों के इस आश्रम के प्रयास सही मायने में सराहनीय हैं। सेवा का यह कार्य नंगल शहर का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपने स्तर पर भी इस आश्रम को जरूरी सहयोग जारी रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सेवा प्रकल्प के लिए प्रेरित करेंगे। पिगलवाड़ा पलसोरां के लिए भेजी रसद संवाद सहयोगी, रूपनगर: गांव चलाकी के युवाओं ने हर साल की तरह पिगलवाड़ा की पलसोरां ब्रांच चंडीगढ़ में रहने वाले बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राशन एकत्रित कर रसद भेजी है। कमलजीत सिंह चलाकी ने बताया कि उनकी टीम ने पिगलवाड़े की इस ब्रांच के लिए अपने जान पहचान वालों सहित रिश्तेदारों से चावल सहित देसी घी, साबुन, सर्फ, कोलगेट, हार्पिक, फिनाइल तथा दालें आदि एकत्रित करते भेजी हैं। इस मौके मुख्य रूप से सेवा निभाने वालों में कमलप्रीत सिंह केपी सहित रघुबीर सिंह, कमलजोत सिंह, प्रकाश चलाकी, मनिदर खालसपुर, धीमान शटरिग, डा. धीमान, राजिदर रोजी, सिमरन मोरिडा, लाडी खंट व बिदर खंट भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.