ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मामला दर्ज
बहन के कत्ल का मामला वापस लेने को दबाव डालने के आरोप में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव झिजड़ी में विवाहित महिला की शिकायत पर ससुराल परिवार पर उसे जान से मारने की धमकियां देने और बहन के कत्ल का मामला वापस लेने के लिए दबाव डालने के आरोप में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। सरबजीत कौर बेटी बख्शीश सिंह वासी गांव चंदपुर ब्लॉक माजरी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके ससुर परिवार द्वारा उसकी मृतक बहन की लड़कियों को परेशान किया जा रहा है और उसकी बहन के कत्ल के दर्ज मामले को वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है व उसे जान से मारने की धमकी दी गई हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके पति भजन गिर, ससुर गिरधारी लाल, सास जीतो, देवर सुरेश कुमार, ननद प्रेम लता, मामा इंद्रजीत सिंह, मासूम, धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।