ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बब्बू नहीं रहे
ब्लॉक कांग्रेस नंगल के पूर्व महासचिव हरेंद्र सिंह बब्बू का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया।
जागरण संवाददाता, नंगल
ब्लड डोनर क्लब नंगल के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस नंगल के पूर्व महासचिव हरेंद्र सिंह बब्बू का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। किडनी की बीमारी से ग्रस्त हरेंद्र पीजीआइ चंडीगढ़ में काफी दिनों से उपचाराधीन थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अंतिम सांस ली। पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में रहने वाले हरेंद्र बब्बू हमेशा जरूरतमंदों के लिए रक्तदान के लिए तैयार रहते थे। इस सेवा के लिए ही उन्होंने ब्लड डोनर क्लब का गठन किया था। उनके निधन पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह पम्मा, महासचिव उमाकांत शर्मा, प्रदीप ऊभी, दीपक नंदा, वरिष्ठ काग्रेस नेता अशोक कुमार स्वामीपुर, एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, ब्लॉक समिति सदस्य राकेश चौधरी, व्यापार मंडल मोजोवाल के प्रधान लाला सुभाष चीटू ने दुख जताया है। वहीं कांग्रेस गोहलणी मंडल के प्रधान गुरदेव चब्बा, राकेश मैहता, जगतार सिंह सैनी, भूषण भल्ला, दीपक सचदेवा, अश्वनी कुमार आजाद, एसडी सैनी, नरेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद राजी खन्ना, हरभजन सैनी, नरेंद्र सिंह चंगियाड़ा, राम कुमार शर्मा, लखबीर लक्की, हरपाल भसीन, विजय कौशल, प्रताप सैनी आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। हरेंद्र बब्बू का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे नंगल डैम अंत्येष्ठि स्थल पर किया जाएगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप