Move to Jagran APP

नूरपुरबेदी में पंचायत समिति के चुनाव आज, कांग्रेस प्रधान ने 12 सदस्यों को किया अंडरग्राउंड

ब्लॉक समिति नूरपुरबेदी के चेरयमैन के लिए जिला कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों का धड़ा मजबूत दिखाई दे रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:42 AM (IST)
नूरपुरबेदी में पंचायत समिति के चुनाव आज, कांग्रेस प्रधान ने 12 सदस्यों को किया अंडरग्राउंड
नूरपुरबेदी में पंचायत समिति के चुनाव आज, कांग्रेस प्रधान ने 12 सदस्यों को किया अंडरग्राउंड

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : ब्लॉक समिति नूरपुरबेदी के चेरयमैन के लिए जिला कांग्रेस के प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों का धड़ा मजबूत दिखाई दे रहा है। अपनी स्थिति को और मजबूत बनाए रखने के लिए ढिल्लों 12 ब्लॉक समिति सदस्यों को गुप्त स्थान पर ले गए हैं ताकि उन्हें विरोधी तोड़ने में कामयाब न हो पाएं। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने इस बार ब्लॉक समिति नूरपुरबेदी के चेयरमैन का पद जरनल और उप चेयरमैन का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति नूरपुरबेदी के 18 चुने हुए मेंबर हैं और वोट हलका विधायक अमरजीत सिंह संदोआ की भी है। इस 19 सदस्यीय ब्लॉक समिति में चेयरमैन का ताज किस के सर पर सजेगा, इसको लेकर भी लोगों में चर्चा चल रही है। पंचायत समिति नूरपुरबेदी के बहुत से मेंबर कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित हैं लेकिन कांग्रेस के दो गुटों में कशमकश होने के कारण चेयरमैन और उप चेयरमैन का ओहदा इज्जत का सवाल बनता जा रहा है। विरोधी गुटों को तीन सदस्यों की जरूरत

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नूरपुरबेदी पंचायत समिति के चेयरमैन के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों और पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह अपने उम्मीदवार को चेयरमैन बनाने के लिए कोशिश कर रहे है। जानकारी के अनुसार ब्लॉख शमिति के कुल 18 चुने हुए मेंबरों में 14 मेंबर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। जबकि भाजपा का एक, अकाली दल के दो और एक आजाद उम्मीदवार चुनाव विजेता बने। विरोधी गुट को तीन सदस्यों की जरूरत है। कांग्रेस का बनेगा चेयरमैन: ढिल्लों

जिला अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर सिंह ससकौर का कहना है कि ब्लॉक समिति का चेयरमैन और उप चेयरमैन कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति के 12 मेंबरों ने चेयरमैन और उप चेयरमैन के चुनाव के अधिकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों को दे दिए हैं। ये हैं दावेदार

समिति चेयरमैन के लिए कांग्रेस के पास सबसे अधिक बार पंचायत समिति मेंबर बनने वाले पुराने कांग्रेसी डॉ. प्रेम दास और पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के खास और आजाद उम्मीदवार जीतने वाले बाबू कश्मीरी लाल के नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस समिति मेंबरों में भी चेयरमैन का उम्मीदवार हो सकता है। चेयरमैन और उप चेयरमैन के लिए जोड़ तोड़ जारी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 13 समिति मेंबरों ने कसम खाकर चेयरमैन और उप चेयरमैन चुनने के अधिकार बरिदर सिंह ढिल्लों को दिए हैं। इसी प्रकार दूसरी तरफ अकाली-भाजपा के उम्मीदवारों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस का एक धड़ा अकाली-भाजपा की मदद से चेयरमैन और उप चेयरमैन के चुनाव के लिए कोशिशें करता दिखाई दे रहा है। आज 11 बजे होना है चुनाव

ब्लॉक समिति नूरपुरबेदी के चेयरमैन और उप चेयरमैन का चुनाव आज 5 सितंबर दिन वीरवार को सुबह 11 बजे दफ्तर ब्लॉक समिति नूरपुरबेदी में होगा। इस संबंध में उप मंडल मैजिस्ट्रेट आनंदपुर साहिब द्वारा पंचायत समिति नूरपुरबेदी के सभी समिति मेंबरों को नोटिस जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.