अश्वनी शर्मा की ताजपोशी पर बांटे लड्डू
पंजाब भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बने अश्वनी शर्मा संगठन को मजबूती देना बखूबी जानते हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
पंजाब भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बने अश्वनी शर्मा संगठन को मजबूती देना बखूबी जानते हैं। युवा भाजपा नेता बलराम पराशर व जिला उपाध्यक्ष केके बेदी ने आनंदपुर साहिब में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को मिली कमान की खुशी में लड्डू बांटकर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने सही फैसला लिख है। इस मौके पर आचार्य सतीश शर्मा, हरी ओम नर्गिस, परवीन धामी, मनोज शर्मा, पुनीत वर्मा, निरंजन सिंह, राजीव लुंबा, धर्म वीर लाडी, मनीष बेदी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें