सदस्यता अभियान को लेकर की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के मंडल रूपनगर के समूह कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के मद्देनजर पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस मौके पर शामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान को शुरू किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान जतिदर अठवाल उपस्थित हुए
जागरण न्यूज नेटवर्क, रूपनगर : भारतीय जनता पार्टी के मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान को शुरू किया। मुख्यरूप से भाजपा के जिला प्रधान जतिदर अठवाल उपस्थित हुए। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर गांवों, शहरों में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना निश्चित किया गया। भाजपा मंडल प्रधान राजेश्वर जैन राजू ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस अभियान को कामयाब करने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी रमन जिदल, जिला सचिव रमित केहर, पार्षद हरविदरपाल वालिया, पार्षद रचना लांबा, सिटी सदस्यता अभियान के प्रभारी जसप्रीत सिंह जस्सा, चमन लाल वर्मा, परवेश गोयल, नेकचंद जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुष्मा मोदगिल, एडवोकेट कमल राणा, एडवोकेट संजीव मिनहास, प्रशांत पसरीचा, नीटू जैन, विनोद जैन, पंकज जैन, अश्वनी कुमार, बृज भूषण कपिला, भारत मुख्य भूषण आदि उपस्थित हुए।