Move to Jagran APP

Roopnagar Accident: पंजाब के रूपनगर में बड़ा हादसा, मकान का लैंटर गिरने से नीचे दबे पांच मजदूर; बचाव कार्य शुरू

Roopnagar Accident पंजाब के रूपनगर में मकान का लैंटर गिर गया। इस हादसे में मजदूर लैंटर के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लैंटर के नीचे पांच मजदूर आए हैं। मकान को ऊंचा उठाने के लिए लैंटर ऊंचा करने वाली तकनीक से काम किया जा रहा है। प्रीत कॉलोनी में रजिंदर कौर के घर को ऊंचा उठाया जा रहा था। बचाव कार्य अभी भी चालू है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Thu, 18 Apr 2024 05:13 PM (IST)
Roopnagar Accident: पंजाब के रूपनगर में बड़ा हादसा, मकान का लैंटर गिरने से नीचे दबे पांच मजदूर; बचाव कार्य शुरू
मकान का लैंटर गिरने से नीचे दबे मजदूर

जागरण संवाददाता, रूपनगर। रूपनगर की प्रीत कॉलोनी में मकान का लैंटर ऊंचा करने में जुटे मजदूर लैंटर गिरने से नीचे दब गए। इस हादसे के बाद तुरंत जेसीबी मशीन बुलाकर लैंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

नीचे दबे पांच मजदूर

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लैंटर के नीचे पांच मजदूर आए हैं। मकान को ऊंचा उठाने के लिए लैंटर ऊंचा करने वाली तकनीक से काम किया जा रहा है। प्रीत कॉलोनी में रजिंदर कौर के घर को ऊंचा उठाया जा रहा था। ये मकान चालीस साल पहले 1984 में बना था।

आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची

रूपनगर की प्रीत कॉलोनी में मकान का लैंटर गिरने से मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर आईटीबीपी की टुकड़ी पहुंच गई है और फोर्स ने मौके पर बचाव कार्य आरंभ कर दिए हैं। मौके से मलबा हटाया जा रहा है।

लैंटर के मलबे के नीचे से मजदूरों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मकान के कुल दो लैंटर गिरे हैं और आइटीबीपी के जवानों ने ऊपर वाले लैंटर का मलबा काफी हद तक हटा दिया है।

यह भी पढ़ें: Patiala Crime News: लिव इन में रहते पहले दुष्कर्म बाद में गर्भपात, लड़की की अश्लील वीडियो दिखा किया ब्लैकमेल; फिर...