बाबा जरनैल सिंह ने भेंट किए सैनिटाइजर
कोरोना वायरस के खिलाफ समाज का हर वर्ग लड़ रहा है। इसमें आम लोग घरों में रहकर और समाजसेवी जत्थेबंदियों धार्मिक जत्थेबंदियों स्वास्थ्य विभाग सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन दिन रात एक कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : कोरोना वायरस के खिलाफ समाज का हर वर्ग लड़ रहा है। इसमें आम लोग घरों में रहकर और समाजसेवी जत्थेबंदियों, धार्मिक जत्थेबंदियों, स्वास्थ्य विभाग, सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन दिन रात एक कर रहे हैं। इन सभी के लिए बाबा जरनैल सिंह ने विशेष कार्य करते हुए सैनिटाइजर वितरित किए। भाई जैता जी सिविल अस्पताल में बाबा जरनैल सिंह एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सूचना एडवोकेट हरदेव सिंह ने पांच दर्जन से अधिक सैनिटाइजर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. चरणजीत कुमार को विशेष तौर पर अस्पताल में पहुंचकर भेंट किए। बाबा जरनैल सिंह ने बताया कि देश समेत पूरा विश्व ही न दिखने वाले दुश्मन कोरोना वायरस की चपेट में है। आनंदपुर साहिब में कोरोना बीमारी के खिलाफ भाई जैता जी सिविल अस्पताल का स्टाफ, सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन, तख्त श्री केशगढ़ साहिब समेत अन्य गुरुद्वारा साहिब के सेवक, नगर कौंसिल के सफाई सेवक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में अपना अहम रोल निभा रहे हैं। उन्होंने बताया के इससे पहले गत दिन तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह जी को सैनिटाइजर तख्त साहिब के समूह मुलाजिमों के लिए भेंट किए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद एसडीएम दफ्तर, तहसीलदार दफ्तर, डीएसपी दफ्तर, पुलिस स्टेशन, सिटी पुलिस एवं नगर कौंसिल के समूह सफाई सेवकों को सैनिटाइजर भेंट किए जाएंगे। इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर रणवीर सिंह, डॉ.आशुतोष, डॉ.घई, बख्तावर सिंह राणा उपस्थित थे।