सुखबीर बादल के जन्मदिन पर करवाई अरदास
शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के जन्मदिन पर शिरोमणि अकाली दल बादल के समूह सदस्यों की ओर से वीरवार को तख्त श्री केशगढ़ साहिब में अरदास की गई।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के जन्मदिन पर शिरोमणि अकाली दल बादल के समूह सदस्यों की ओर से वीरवार को तख्त श्री केशगढ़ साहिब में अरदास की गई। इस मौके पर एसजीपीसी के सदस्य अमरजीत सिंह चावला, यूथ अकाली दल के जिला रूपनगर के अध्यक्ष संदीप सिंह कलोता, शिरोमणि अकाली दल देहाती के सर्कल अध्यक्ष सुरिदर सिंह मटोर, शिरोमणि अकाली दल शहरी के अध्यक्ष जत्थेदार राम सिंह, बाबा जरनैल सिंह कार सेवा वाले, जत्थेदार संतोख सिंह, तारा सिंह बुर्ज, मनिदर पाल सिंह मनी, दविदर सिंह राणा, मास्टर हरजीत सिंह अचित, एडवोकेट हरदेव सिंह हैप्पी, मैनेजर गुरदीप सिंह कंग, रणजीत सिंह भट्टी, लवप्रीत सिंह उपस्थित थे।