प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम पर ठगे नौजवान: शिअद
शिरोमणि अकाली दल सर्किल मोरिडा ने हलका इंचार्ज हरमोहन सिंह संधू की अगुआई में अनाज मंडी मोरिडा में रोष धरना दिया।
संवाद सूत्र, घनौली: शिरोमणि अकाली दल सर्किल मोरिडा ने हलका इंचार्ज हरमोहन सिंह संधू की अगुआई में अनाज मंडी मोरिडा में रोष धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में मोरिडा इलाके के अकाली वर्करों ने शिरकत की। अकाली नेता जगविदर सिंह पम्मी, अमृतपाल सिंह खटड़ा और शेर सिंह डूमछेड़ी ने बताया कि यह रोष धरना कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र के विरोध में दिया गया। इस मौके पर हरमोहन सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की कांग्रेस सरकार ने 2017 में विधानसभा चुनाव के समय लोगों से किए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसके विपरीत पंजाब में माइनिग व शराब माफिया का बोलबाला है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला और नशा कारोबार आज भी जोरों पर चल रहे है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लेते कहा कि आप नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में मिले हुए हैं, पर अब लोग इन दोनों दलों की चाल में नहीं आएंगे। इस मौके पर कार्यकारी मेंबर एसजीपीसी अजमेर सिंह खेड़ा, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा मनदीप सिंह रौणी, अमनदीप सिंह मांगट, दविदर सिंह मझैल, परविदर सिंह बिट्टू कंग, जुझार सिंह मावी, पिशौरा सिंह सक्खोमाजरा, हरविदर सिंह , अमन संधू व सुरजीत सिंह ताजपुर पूर्व सरपंच भी उपस्थित थे। किसान संगठनों ने घेरा एफसीआइ दफ्तर संवाद सहयोगी, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिले के विभिन्न किसान संगठनों ने किसानों के हित की मांगों को लेकर एफसीआइ के दफ्तर का घेराव कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके उन्होंने तहसीलदार कुलदीप सिंह को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानी को खत्म करने के लिए घटिया हथकंडे अपनाने में लगी हुई है। मंडी बोर्ड व फसलों की खरीद करने वाली अन्य एजेंसियों में कर्मचारियों की भर्ती न कर उन्हें बंद करने की कोशिश भी जारी है। वक्ताओं ने सरकार से अपील की कि गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचने वाली है तथा इसकी समय पर खरीद करते हुए किसानों को समय पर रकम अदा की जाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि राज्य के राजसी दल जानबूझ कर अपनी रैलियां रखते हुए किसान आंदोलन को फेल करने के उद्देश्य से लोगों के ध्यान को भटका रहे हैं। इस मौके मास्टर दलीप सिंह सहित सीटू नेता गुरदेव सिंह बागी, सतनाम सिंह माजरी, गुरनाम सिंह जसड़ा, रूपिदर सिंह भुल्लर, रूपिदर सिंह रूपा, कुलविदर सिंह, करणजीत सिंह, वीर सिंह, दविदर सरथली, कुलवंत सैनी, हरवीर रंधावा, नवीन दर्दी, परगट सिंह, गुरनैब सिंह जेतेवाल व गुरप्रीत भंगू आदि ने भी धरने के दौरान लोगों को संबोधित किया।