सड़क की हालत सुधारने के लिए शुक्रवार से धरना
मोरिडा आप की बैठक सोमवार को हलका इंचार्ज डॉ. चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में आप दफ्तर मोरिडा में हुई।
संवाद सूत्र, मोरिडा: आप की बैठक सोमवार को हलका इंचार्ज डॉ. चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में आप दफ्तर मोरिडा में हुई। इसमें काईनौर सड़क की खस्ता हालत पर विचार विमर्श किया। इस मौके उन्होंने एसडीएम हरबंस सिंह को मांग पत्र भी सौंपा। बैठक में डॉ. चरनजीत सिंह ने कहा पिछले काफी समय से इस सड़क की हालत दयनीय बनी हुई। इसको लेकर विभिन्न जत्थंबदियों के नेताओं के अलावा गांव के लोगों के कई बार रोष धरने दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सड़क की मरम्मत के लिए शुक्रवार को सांकेतिक धरना देने का फैसला किया गया है। जिसमें विधायक बलदेव सिंह जेतू भी विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक प्रधान सकिदर सिंह सहेड़ी, परिलाद सिंह ढंगराली, पुरुषोतम सिंह माहल जिला प्रधान किसान विग, दविदर सिंह शहरी प्रधान, बलविदर सिंह, अनमोल सिंह यूथ प्रधान मोरिडा, पवनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, रोहित वशिष्ट, पवन कुमार, अवतार सिंह व करनवीर सिंह उपस्थित थे।