महिला से अश्लील हरकतें करने वाले आटो चालक पर केस
जिले के अंतर्गत पड़ते थाना मोरिडा सदर में एक महिला की शिकायत पर एक आटो चालक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 04:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिले के अंतर्गत पड़ते थाना मोरिडा सदर में एक महिला की शिकायत पर एक आटो चालक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया गया है। खरड़ की रहने वाली पीड़ित विवाहित महिला ने शिकायत में बताया कि वो खरड़ से एक आटो में सवार होकर किसी काम से आ रही थी। उसने आरोप लगाया कि आटो चालक ने रास्ते में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर आटो को रोकते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। उसने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आटो चालक जान से मारने की धमकियां देता हुआ आटो समेत फरार हो गया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी थानेदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात आटो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें