पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था: नंदकिशोर
बलाचौर पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा पर हुए हमले ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 12:20 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 12:20 AM (IST)
संवाद सूत्र ,बलाचौर: पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा पर हुए हमले ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। मंडल प्रधान बलाचौर नंद किशोर ने कहा कि पंजाब में हालात बद से बदतर हो रहे हैं, जिसके लिए पंजाब की कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पहले ही पंजाब में विरोधी पार्टियों द्वारा किसानों को केंद्र सरकार के पास किए गए खेती सुधार कानूनों के विरोध में गलत अफवाहें उड़ाई जा रही है, तो दूसरी तरफ जब बीजेपी के नेता किसानों के बीच इसकी सच्चाई लेकर जाते हैं, तो उन पर हमले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निदा की जाए, उतनी कम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें