कैंप में जुटाया 95 यूनिट रक्त
भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने गुरुद्वारा 34 सिंह शहीदों सराय पत्तन में तरनतारन धर्म युद्ध मोर्चा के शहीदों की याद में रक्तदान कैंप लगाया।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने गुरुद्वारा 34 सिंह शहीदों सराय पत्तन में तरनतारन धर्म युद्ध मोर्चा के शहीदों की याद में रक्तदान कैंप लगाया। जत्थेबंदी के जिलाध्यक्ष रुपिदर सिंह संदोआ की अध्यक्षता में लगाए गए रक्तदान कैंप में भाई जैता जी सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब के ब्लड बैंक की टीम के इंचार्ज बख्तावर सिंह राणा की अध्यक्षता में करीब 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के नेताओं ने रक्तदानियों और ब्लड बैंक की टीम को सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया। कैंप के सफल आयोजन में अध्यक्ष रुपिदर सिंह संदोआ के अतिरिक्त कमलजीत सिंह शेखपुर, वरिदर गुरसेवाल, जोरा सिंह बड़वा, गोल्डी शाहपुर, जगवीर शाहपुर, हेम राज, बख्तावर सिंह, दर्शन सिंह बस्सी, ध्यान सिंह सरां, हरजिदर सिंह, मनदीप डूमेवाल, राम सिंह रायपुर सहित समूह नौजवानों और यूनियन नेताओं ने योगदान दिया।