अवारा कुत्तों ने बुजुर्ग को काटा, चंडीगढ़ रेफर
चमकौर साहिब के गांव सैदपुर में एक 65 वर्ष बुजुर्ग अजीत सिंह को आवारा कुत्तों ने काट लिया।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौर साहिब के गांव सैदपुर में एक 65 वर्ष बुजुर्ग अजीत सिंह को आवारा कुत्तों ने काट लिया। उन्हें उपचार के लिए चमकौर साहिब अस्पातल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रूपनगर रेफर कर दिया, पर यहां उपचार से संबंधित टीके न होने के कारण अजीत सिंह को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित अजीत सिंह के भाई पंचायत यूनियन चमकौर साहिब के प्रधान अमरीक सिंह सैदपुर ने बताया कि अजीत सिंह सुबह आठ बजे के करीब अपने खेतों में जा रहे था†ा इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद उन्हें टांगों, हाथों और पीठ पर गहरे घाव हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए चमकौर साहिब के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रूपनगर के सिविल अस्पताल रेफर कर , पर वहां टीके न होने के कारण उनको चंडीगढ़ के सेक्टर 38 के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।