Move to Jagran APP

नौ महिलाओं सहित 24 पॉजिटिव, पक्का बाग माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

जिले में शनिवार को कोरोना के 24 केस पाजिटिव मिले हैं जिनमें नौ महिलाएं हैं। इनमें रूपनगर शहर के दस केस हैं जबकि छह केस पक्का बाग में पाजिटिव आने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:28 PM (IST)
नौ महिलाओं सहित 24 पॉजिटिव, पक्का बाग माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
नौ महिलाओं सहित 24 पॉजिटिव, पक्का बाग माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिले में शनिवार को कोरोना के 24 केस पाजिटिव मिले हैं, जिनमें नौ महिलाएं हैं। इनमें रूपनगर शहर के दस केस हैं, जबकि छह केस पक्का बाग में पाजिटिव आने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नंगल और आसपास में छह केस आए हैं। कीरतपुर साहिब ब्लॉक में दो केस पॉजिटिव आए हैं। नंगल में रेलवे रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति, नंगल की एक बुजुर्ग महिला, संगतपुरा की एक बुजुर्ग महिला, दड़ौली, कनचेड़ा, अड्डा मार्केट में एक एक पाजिटिव आया है। रूपनगर में टेस्ट करवाने वाले फतेहगढ़ साहिब के दो लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा दशमेश नगर में एक महिला और जुझार सिंह नगर में बुजुर्ग व्यक्ति, सन एंकलेव टावर रूपनगर में एक पुरुष, गुरु नगर में एक युवक और एक युवती पॉजिटिव आए हैं। शहीद भगत सिंह नगर के बिल्कुल साथ सटे गांव आसरों के दो बुजुर्ग पाजिटिव आए हैं।

loksabha election banner

782 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

सिविल सर्जन डॉ.एचएन शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 24038 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए जा चुके हैं। जिनमें से 22941 लोगों के टेस्ट नेगेटिव आ चुके हैं। 782 लोगों के कोरोना टेस्टों की रिपोर्ट अभी पैंडिग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.