Move to Jagran APP

अपने चहेतों को खुश करने के लिए केंद्र ने बनाए कृषि कानून

खेती सुधार कानूनों के विरोध में मोरिडा इलाके के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ परशुराम चौक मोरिडा में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 10:24 PM (IST)
अपने चहेतों को खुश करने के लिए केंद्र ने बनाए कृषि कानून
अपने चहेतों को खुश करने के लिए केंद्र ने बनाए कृषि कानून

संवाद सूत्र, मोरिडा: खेती सुधार कानूनों के विरोध में मोरिडा इलाके के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ परशुराम चौक मोरिडा में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा के प्रधान मनदीप सिंह रौणी और किसान नेता हरपाल सिंह दतारपुर ने कहा कि केंद्र सरकार इन कानूनों को पास कर अपने चहेतों को खुश कर रही है। देश के किसान इन्हें रद करने की मांग के लिए पिछले तीन माह से दिल्ली के बार्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं, पर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सुरजीत सिंह ताजपुर, अरविदर सिंह रंगी पूर्व चेयरमैन शुगर मिल मोरिडा, जोगिदर सिंह बंगिया, बलजीत सिंह चकला, अमना मोरिडा, सुरमुख सिंह कुलहेड़ी, शिपू मोरिडा व परमजीत धनोआ भी मौजूद थे। नंगल चौक में मनाया पगड़ी संभाल जट्टा दिवस जागरण संवाददाता, रूपनगर: संयुक्त किसान मोर्चो के आह्वान पर शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह के जन्मदिन के मौके रूपनगर के नंगल चौक में पगड़ी संभाल जट्टा दिवस मनाया । इसमें बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह के जन्मदिन पर मुबारकबाद देकर केंद्र के किसानों के खिलाफ बनाए कानूनों के खिलाफ किसानों को लामबंद किया। इस मौके पर पुरुशोतम सिंह बूरमाजरा, अशोक कुमार , दविदर सिंह जटाणा, जगमनदीप सिंह पढ़ी, मास्टर जगतार सिंह लोदीमाजरा, जतिदर कौर माहल लिखारी सभा रूपनगर, बलविदर सिंह आसमानपुर, कुलदीप सिंह घनौली, गुरदेव सिंह बागी व जरनैल सिंह पटवारी भी मौजूद थे। इनके अलावा दलीप सिंह घनौला, गुरइकबाल सिंह बरदार, मघर सिंह प्रधान ट्रक यूनियन, बनवारी लाल, दलजीत सिंह संधूआ, गुरनाम सिंह जस्सड़ा, गुरमेल सिंह बाड़ा, अजमेर सिंह सरपंच कुलवंत सिंह सैनी ने संबोधित किया। मंच संचालन सतनाम सिंह माजरी जाटों ने किया। इस मौके रुपिदर सिंह खुआसपुर, पवन कुमार चक्ककर्मा व जगदीश लाल ने भी इन कानूनों को रद करने की मांग की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.