महाराष्ट्र से लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
रूपनगर में कोरोना का एक नया केस आया है। जिले में कोरोना के एक्टिव पाजिटिव केस 19 हो गए हैं। जबकि दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर में कोरोना का एक नया केस आया है। जिले में कोरोना के एक्टिव पाजिटिव केस 19 हो गए हैं। जबकि दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या 21 थी। अब पाजिटिव आया व्यक्ति नूरपुरबेदी के गांव बुंगड़ी का 44 साल का है। वो थाणे (महाराष्ट्र) से लौटा है। उसका कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया है। सिविल सर्जन रूपनगर डॉ.एचएन शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 11339 कोरोना टेस्ट करवाए जा चुके हैं। जिनमें से 10939 टेस्ट नेगेटिव आ चुके हैं। जबकि 334 टेस्टों की रिपोर्ट पेंडिग है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें