घर-घर पहुंचाई जाएंगी केंद्र की नीतियां : पिंकी
आनंदपुर साहिब मंडल भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक मंडल भाजपा प्रधान मोहन सिंह कैंथ की अध्यक्षता में चोई बाजार में हुई।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब :
आनंदपुर साहिब मंडल भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक मंडल भाजपा प्रधान मोहन सिंह कैंथ की अध्यक्षता में चोई बाजार में हुई। इस दौरान जिला भाजपा इंचार्ज सुशील शर्मा पिकी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि अब बहुत कम समय रह गया घर - घर पहुंचकर कर जनजागरण का काम शुरू कर दो और लोगों को कांग्रेस के की नाकामियों के बारे में जागरूक करो। इस दौरान वर्किंग कमेटी मेंबर डॉ. परमिदर शर्मा और बलराम पराशर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शाम सुंदर पराशर, दविदर वर्मा, चरनजीत सिंह राणा, ठाकुर राणा, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह बसोवाल, विपिन बिट्टू कपिला, राकेश मंगू सोनी, संजीव घई, जसवीर सिंह, गुलजार सिंह, वरिदर पाल सिंह, अजीत सिंह, अमरजीत सिंह उपस्थित थे।