पंजाब के बने पास नहीं मान रही हिमाचल पुलिस
कोरोना संकट में हिमाचल ने बार्डर पर कड़ी सख्ती कर दी है। पंजाब में प्रशासन द्वारा जारी पास को भी हिमाचल प्रशासन अनदेखा किया जा रहा है। जिला रूपनगर ही नहीं बल्कि जालंधर अमृतसर के लोगों को भी वापस लौट रहे हैं।
संवाद सूत्र, भरतगढ़ : कोरोना संकट में हिमाचल ने बार्डर पर कड़ी सख्ती कर दी है। पंजाब में प्रशासन द्वारा जारी पास को भी हिमाचल प्रशासन अनदेखा किया जा रहा है। जिला रूपनगर ही नहीं बल्कि जालंधर, अमृतसर के लोगों को भी वापस लौट रहे हैं। पंजाब और हिमाचल की सरहद पर दबोटा बैरियर पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि अगर किसी ने हिमाचल प्रदेश में दाखिल होना है तो हिमाचल के प्रशासनिक अधिकारी के जारी पास से ही दाखिल हो सकते हैं।
भरतगढ़ इलाके के लोगों की अधिकतर रिश्तेदारी सरहद के साथ लगते गांवों में हैं और हिमाचल में लगी कंपनियों में भी पंजाब के बहुत नौजवान काम पर जाते हैं और बहुत से लोग दुकानें भी करते हैं। हिमाचल सरकार के इन आदेशों के कारण पंजाब के नौजवान बेरोजगार हो रहे। ससुर की मौत हो गई है, जाने नहीं दे रहे: रविदरपाल
भलाण के रविदरपाल सिंह ने बताया कि दभोटा निकट गांव भोगपुर में उसके ससुर की मौत हो गई। सुबह से इस नाके पर पुलिस मुलाजिमों को पंजाब के पास दिखाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। मुलाजिम उसको हिमाचल में भेजने की बजाय वापस लौटा रहे हैं। जबकि कार में सवार उसकी पत्नी अपने मायके जाने के इंतजार में है।
बाक्स
मौसा का संस्कार है, कैसे जाएं: अनमोल
मोरिडा के अनमोल ने बताया कि अपने मौसा की मौत उपरांत संस्कार में शामिल होने के लिए अभिभावकों समेत जा रहे हैं। लेकिन पुलिस मुलाजिम हिमाचल के प्रशासन के अधिकार वाले पास दिखाने को कह रहे हैं।
बाक्स
हमें भी नहीं जाने दे रहे हिमाचल में
जालंधर के उद्योगपति गुरविदर सिंह, नूरपुरबेदी से राम कुमार मुकारी, दत्तोवाल से रीना समेत अन्य ने कहा कि यह मुलाजिम पंजाब में बने पासों को अनदेखा करके पंजाब के लोगों से हिमाचल प्रशासन द्वारा जारी पास मांग रहे हैं। ऐसे पास न होने की सूरत में वापस पंजाब लौटा रहे हैं।
बाक्स
कोरोना केस बढ़ने पर की गई है सख्ती: बाबू राम
हिमाचल पुलिस के एएसआइ बाबू राम ने कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिवारों के बारे में उनको जानकारी नहीं। अगर संबंधित परिवार उनके ध्यान में लाते तो वह आधुनिक तकनीक से हिमाचल प्रशासन से पास मंगवाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेज देते। उन्होंने बताया कि नालागढ़, बद्दी में कोरोना पीड़ितों की बढ़ोतरी होने के कारण राज्य सरकार की नई नीति अनुसार हिमाचल में पंजाबियों के दाखिले के लिए हिमाचल प्रशासन की आज्ञा होनी लाजिमी है।