दड़ौली अप्पर गाव में 600 घरों को किया सैनिटाइज
दड़ौली अप्पर गाव में आज सोमवार को घरों में सैनिटाइजेशन की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 06:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नंगल : दड़ौली अप्पर गाव में आज सोमवार को घरों में सैनिटाइजेशन की। गाव के सरपंच प्यारे लाल जसवाल ने अपने पंचायत सदस्यों के साथ लोगों को घरों में रहने का सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने के लिए ही पूरे गाव में सैनिटाइजेशन की गई है। सहयोग के इस कार्य में गांव के युवा निर्मल सिंह डमाणा, हरजिंदर सिंह बैंस, प्रमोद पामा, अशोक पंच, शरनजीत डमाणा, सर्वजोत डमाणा, परमिंदर सिंह बैंस, विशाल जसवाल, राहुल राणा, सन्नी राणा, प्रिंस जंग, गगनदीप, हैल्थ वर्कर अनीता कुमारी, आशा वर्कर राज कुमारी सहित ग्रामीण भी सरकारी एडवाइजरी के अनुसार स्वच्छता के लिए शुरू किए जरूरी कार्यो में मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें