मरीजों की परेशानी पर मौके पर करुंगा कार्रवाई
चमकौैर साहिब सिविल अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: चमकौैर साहिब सिविल अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सेहत सेवाओं संबंधी जानकारी हासिल की। इस मौके सिद्धू ने कहा कि अगर यहां पर किसी मरीज को कोई परेशानी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आती है, तो वह मौके पर कार्रवाई करेंगे। मौके पर अस्पताल को अपग्रेड करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाने का भी सिद्धू ने दावा किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ.एचएन शर्मा और एसडीएम मनकमल सिंह चाहल को निर्देश दिए कि यहां पर मरीजों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाए। इस मौके पर उनके सियासी सलाहकार हरकेश चंद शर्मा, एसडीएम चमकौर साहिब मनकमल सिंह चाहल, सिविल सर्जन डॉ. एचएन शर्मा, सीनियर कांग्रेस नेता जीएस रियाड़ व नगर पंचायत प्रधान शमशेर सिंह भंगू उपस्थित थे।