स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को जल्द लागू करे केंद्र
चीनी मिल मोरिडा में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष चरण सिंह मुंडिया की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, मोरिडा
चीनी मिल मोरिडा में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष चरण सिंह मुंडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला किया गया कि यूनियन केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 18 मार्च को जंतर-मंतर दिल्ली में की जा रही रोष रैली में हिस्सा लेगी।
यूनियन ने सरकार से मांग कि डॉ. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट जल्द से जल्द लागू कर बेसहारा पशुओं की समस्या का भी समाधान करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा पंजाब सरकार से मांग की गई कि गन्ने की फसल की बकाया राशि जल्द किसानों को दी जाए। चरण सिंह मुंडिया ने कहा कि जो किसान सहकारी चीनी मिल को गन्ना बेचते हैं, वह अपना गन्ना सहकारी मिल बुड्ढेवाल में जाकर भी बेच सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास सहकारी मिल मोरिडा की पर्ची होनी चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव अमरिदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष केहर सिंह अमराली , बघवंत सिंह रसूलपुर, ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह, ब्लॉक प्रधान दलजीत सिंह चलाकी, मनकीत सिंह डेहर, भुपिदर सिंह व बारा सिंह रौली सहित छोटा सिंह उपस्थित थे।