बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह कॉलेज ने मनाया स्थापना दिवस
अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ने 46वां स्थापना दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब
अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ने 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके बाद रागी सिंह ने छात्रों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कॉलेज में कम कीमत पर शरीर के हर तरह के टेस्ट करवाने के लिए लेबोरेटरी खोलने के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। इस मौके उन्होंने ग्राम पंचायत को कॉलेज से मिलकर साझा हर तरह की सुविधा से भरपूर खेल स्टेडियम बनाने के लिए बीस लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। इसके लिए दस लाख रुपये की ग्रांट मौके पर ही पंचायत को दी गई। इस मौके संस्था के प्रधान संगत सिंह लौंगिया ने सभी को कॉलेज के इतिहास बारे वाकिफ करवाया। प्रिसिपल सुरमुख सिंह ने कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का स्वागत करते कॉलेज की प्राप्तियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके कॉलेज का ब्रॉशर भी जारी किया गया। इस दौरान मैनेजर सुखविदर सिंह विस्की सचिव जगविदर सिंह पम्मी, खजांची ज्ञान सिंह बेला, दविदर सिंह जटाणा, सरपंच लखविदर सिंह भूरा, हरप्रीतइंद्र सिंह जटाणा, चेयरमैन करनैल सिंह व प्रोफेसर ममता अरोड़ा भी उपस्थित थीं