Move to Jagran APP

महादेव के भक्तों ने एन ब्लॉक में किया प्रभातफेरी का स्वागत

देवों के देव महादेव भगवान शकर के पर्व महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभातफेरिया शहर में भक्तिमय वातावरण में जारी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM (IST)
महादेव के भक्तों ने एन ब्लॉक में किया प्रभातफेरी का स्वागत

जागरण संवाददाता, नंगल

loksabha election banner

देवों के देव महादेव भगवान शकर के पर्व महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभातफेरिया शहर में भक्तिमय वातावरण में जारी हैं। रविवार को श्री सनातन धर्म सभा की प्रभातफेरी का बीबीएमबी के एन ब्लॉक के नागरिकों ने स्वागत किया। स्वागत करने वाले भक्तजनों प्रेम कुमार ढल्ल, राजेंद्र नोटा, गोपाल कृष्ण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, संजीव शर्मा, बलवंत राणा, अरविंद महाजन, आशीष शर्मा, श्यामलाल, रजिंद्र कुमार व सतीश सैनी ने भक्तों के लिए लंगर लगाकर भोले बाबा का गुणगान किया। इन समाजसेवकों को सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान सुनील सोबती व उपप्रधान राजेंद्र सिंह राणा ने सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी की अगुआई में सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र वालिया, जगमोहन शर्मा, वीरेंद्र वालिया, मदनलाल, अजय शर्मा,अनिल कुमार, राकेश शर्मा, बलराम ,नवीन कुमार, विजय कुमार, अंग्रेज सिंह ,अनिल कुमार व,राजू सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने महाशिवरात्रि पर्व की शोभायात्रा प्रभात फेरी में भाग लिया। मातृ मंडल की सदस्यों में सुंदरी देवी, वंदना देवी, पिंकी देवी ,दुलारी देवी, प्रीति देवी, कमलेश शर्मा , विजय कुमारी, सोनिया शर्मा तथा बीना देवी आदि ने भगवान शकर का गुणगान करते हुए वातावरण को शिवमय बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.