द्वारिका के लिए तीन सौ श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
तीन सौ श्रद्धालुओं का जत्था स्वामी श्रीधराचार्य महाराज वृंदावन वालों के नेतृत्व में द्वारिका के लिए रवाना हुआ।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: जन कल्याण की कामना करते हुए आनंदपुर साहिब से लगभग तीन सौ के करीब श्रद्धालुओं का जत्था स्वामी श्रीधराचार्य महाराज वृंदावन वालों के
नेतृत्व में द्वारिका गुजरात के लिए रवाना हुआ। जहां सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बारे मुख्य प्रबंधक विवेक दीवान, संजीव कुमार गौतम, तरसेम लाला ने बताया कि वे गत सात वर्षों से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रीमद भागवत कथा करवाते आ रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत इस बार धार्मिक नगरी द्वारिका में कल से कथा आरंभ की जाएगी, जिसको 24 जून को विराम दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके स्वामी श्रीधराचार्य महाराज वृंदावन वाले अपने मुखारविद से संगत को संगीतमयी कथा का अमृतपान करवाएंगे। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पंजाब, हिमाचल और हरियाणा सहित अन्य राज्य से भी संगत वहां पहुंच रही है। इस दौरान संगत के निवास व खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया है। इस मौके मदन लाल वर्मा, महेश कुमार मेहता, डॉ.नीरज पराशर, प्रमोद कुमार डीसी, कपिल देव, तलविदर सिंह बिल्लू, अनुदीप हैपी, पुन्नू भरथ व अजय कुमार लाडी आदि उपस्थित थे।