सीएए के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों ने की भूख हड़ताल
नाभा (पटियाला) केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए सीएए व एनसीआर कानूनों के खिलाफ पटियाला गेट में आधा दर्जन यूथ कांग्रेसियों ने प्रधान मनजिदर सिंह जिदरी के नेतृत्व में 12 घंटे के लिए भूख हड़ताल रखी।
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए सीएए व एनसीआर कानूनों के खिलाफ पटियाला गेट में आधा दर्जन यूथ कांग्रेसियों ने प्रधान मनजिदर सिंह जिदरी के नेतृत्व में 12 घंटे के लिए भूख हड़ताल रखी। भूख हड़ताल में बैठने वालों में मक्खन सिंह, जगदीप सिंह, बिला खोख, जसवीर सिंह, दविदर लद्दाहेडी के नाम शामिल है। इस मौके नाभा यूथ कांग्रेस के प्रधान मनजिदर सिंह जिदरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत देश में अलग अलग जातियां व समूहों का सांझा देश है इसकी सांझ को कोई कानून नही तोड़ सकता। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान में हरेक नागरिक को समानता, सम्मानयोग्य जीवन जीने के साथ धार्मिक स्वतंत्र का अधिकार दिया है, परंतु केंद्र के पास किए उपरोक्त दोनों काले कानून संविधान के अधिकारों की अवहेलना कर रहे है। उन्होंने इन कानूनों को वापिस लेने की मांग की है। इस मौके राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को दिया गया।