यूथ कांग्रेस ने स्लम बस्ती में मनाया सीएम का जन्मदिन
पटियाला यूथ कांग्रेस शहरी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का जन्मदिन सनौरी अड्डा की स्लम बस्ती में मनाया।
जागरण संवाददाता, पटियाला :
यूथ कांग्रेस शहरी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का जन्मदिन सनौरी अड्डा की स्लम बस्ती में मनाया। शहरी प्रधान अनुज खोसला ने कहा कि 78 साल के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार को बने तीन साल पूरे हो गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को कैप्टन सरकार ने सरकारी जमीनं का मालिकाना अधिकार देने की घोषणा की है और इस घोषणा के बाद से स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों में खुशी है। स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों की मांग पर शहरी यूथ कांग्रेस के प्रधान अनुज खोसला ने अपने साथियों के साथ बुधवार को सनौरी अड्डा के पास स्थित डेहा बस्ती में जाकर कैप्टन अमरिदर सिंह के जन्मदिन का केक काटा।
उन्होंने कांग्रेस की तीन साल की उपलब्धियों के बारे में बता स्लम बस्तियों के लोगों को जागरूक किया। सरकार के नए प्रस्ताव अनुसार नगर निगम की जमीनों पर रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना अधिकार देने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस फैसले पर लोगों में खुशी का माहौल है। महिलाओं के लिए 1 अप्रैल से सरकारी बसों में मुफ्त बस सेवा, 58 साल तक की रिटायरमेंट इत्यादि सराहनीय फैसले हैं। इस अवसर पर परमनी गर्ग, गुरी धालीवाल, प्रिस जोशन, रोहित मंगला, सतपाल प्रधान, गौरव, मनी धनराज, लवली, हनी, बंटी, साहिल, अभि कुमार, चेतन कुमार, कर्ण वर्मा मौजूद थे।