पैसों को लेकर तकरार, किरच से हमला कर किया घायल
थाना सदर नाभा पुलिस ने पैसों के लेकर हुई तकरार के बाद किरच से हमला कर घायल करने के मामले कुलवंत सिंह निवासी गांव थूही के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जासं, पटियाला : थाना सदर नाभा पुलिस ने पैसों के लेकर हुई तकरार के बाद किरच से हमला कर घायल करने के मामले कुलवंत सिंह निवासी गांव थूही के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत मे सुखचैन सिंह निवासी गांव थूही ने बताया कि उसने करीब एक महीना पहले कुलवंत को दो हजार रूपए उधार दिए थे। कई बार कहने के बावजूद आरोपित कुलवंत सिंह उन्हे पैसे नहीं लौटा रहा था। जिसके चलते दोनों में एक-दो बार बहस भी हुई। दो अक्टूबर को भी उन्होंने कुलवंत से अपने पैसे वापिस मांगे जिसके चलते वह उन्हें पैसे लौटाने के बहाने गांव की धर्मशाला ले गया, जहा किरच से उसके पर हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। फिलहाल थाना सदर नाभा पुलिस ने कुलवंत सिंह खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।